Bhojpuri Jogi Bhajan: इस भोजपुरी गाने ने कराया जीवन के तीन सत्य से रूबरू, आपने सुना क्या
भोजपुरी भजन गीत फोटो- यूट्यूबर
Bhojpuri Jogi Bhajan: प्रमोद लाल यादव का नया जोगी गीत ‘तीन सत्य’ रिलीज हो चुका है. गाने में जीवन के तीन सत्य बताए गए हैं.
Bhojpuri Jogi Bhajan: प्रमोद लाल यादव, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर अपनी दमदार आवाज से लोगों का दिल जीतने आ गए हैं. उनका नया जोगी भजन ‘तीन सत्य’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इस गीत में जीवन के उन तीन बड़े सत्यों को बेहद सरल और भावुक अंदाज में दिखाया गया है, जिनसे हर इंसान कभी न कभी गुजरता है. गाने के बोल सीधे दिल को छूते हैं और सुनने वालों को जिंदगी की सच्चाई के बारे में सोचने पर मजबूर कर देते हैं.
‘तीन सत्य’ गाना हुआ रिलीज
‘तीन सत्य’ भजन को प्रमोद लाल यादव ने बेहतरीन आवाज में गाया है. उनके गायन में भक्ति के साथ-साथ गहरी संवेदनाएं भी महसूस होती हैं. गाने के बोल नंद लाल राजभर ने लिखे हैं. वहीं संगीत का जिम्मा धनंजय सिंह ऑन पार्टी ने संभाला है. संगीत और शब्दों का मेल इस भजन को और भी खास बनाता है.
‘तीन सत्य’ के बारे में
वीडियो को रंजीत बाबा ने डायरेक्ट किया है. वीडियो में आध्यात्मिक माहौल और भावनात्मक दृश्यों को खूबसूरती से दिखाया गया है, जो गाने के संदेश को और मजबूत बनाते हैं. हर सीन दर्शकों को कहानी से जोड़कर रखता है और अंत तक देखने के लिए मजबूर करता है. यह जोगी भजन सिर्फ मनोरंजन नहीं करता बल्कि जिंदगी की असली सच्चाइयों को भी सामने लाने का काम करता है. यही वजह है कि रिलीज के बाद से लोग इसे लगातार पसंद कर रहे हैं. इस शानदार भजन को Wave Music के ऑफिशियल बैनर तले रिलीज किया गया है.
यह भी पढ़ें- देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए