ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल दुकानें बंद, मरीजों को हुई परेशानी
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Banka, Panjwara Market News:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म के खिलाफ देशभर में बुलाए गए हड़ताल के तहत पंजवारा बाजार की अधिकांश मेडिकल दुकानें बुधवार को बंद रहीं. इसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
पंजवारा (बांका( से गौरव कश्यप की रिपोर्ट :
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के आह्वान पर पंजवारा बाजार की दवा दुकानों ने ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखीं. सुबह से ही बाजार की सभी दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा.कारोबार हो रहा प्रभावित : दवा व्यवसायी
दवा दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन बिक्री, भारी छूट और बिना पर्याप्त निगरानी के ई-फार्मेसी संचालन से छोटे मेडिकल दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. साथ ही, उनका कहना है कि इससे मरीजों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो सकता है.
मरीजों में बढ़ी असुविधा
हड़ताल के दौरान बुजुर्ग, बच्चे और नियमित दवा लेने वाले मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. कई लोग बाजार में घूमते नजर आए, लेकिन दवा दुकानों के बंद होने के कारण उन्हें अपनी जरूरी दवाइयां नहीं मिल सकीं.सख्त नियम बनाने की मांग
दवा दुकानदारों ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन दवा बिक्री को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और पारंपरिक मेडिकल दुकानों के हितों की रक्षा की जाए. वहीं, आम लोगों ने जल्द समाधान निकालने की अपील की ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










