Saran News : सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत

मौत की खबर सुनने के बाद रोते परिजन
Saran News : सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Saran News (मनोज कुमार) : थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के गलिमापुर मुसहर बस्ती के एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में शीलहौरी में गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसका सदर अस्पताल में इलाज दौरान मंगलवार की रात मौत हो गयी. मृतक पचू राउत के 28 वर्षीय पुत्र बिन्दा राउत है. इस संबंध मृतक की पत्नी उषा देवी ने तरैया थाने में एक आवेदन दी है. जिसमें कहा गया है कि मेरे पति बिन्दा राउत मढ़ौरा के मिर्जापुर में घर ढलाई के कार्य करने गये हुए थे.
गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर
कार्य करके ट्रैक्टर व ढलाई मशीन के साथ घर वापस लौट रहे थे. शीलहौरी में ट्रैक्टर से उतरकर शौच करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर फरार हो गया. मेरा पति वही पर गंभीर रूप से घायल हो गया.जिसे अन्य मजदूरों ने उसे रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में भर्ती कराया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. तरैया थाना पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजकर आगे की प्रक्रिया में जुट गयी है. मृतक घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था.जिससे उसके परिजनों पर दुःखों पहाड़ टूट पड़ा. इधर घटना के बाद मृतक की पत्नी उषा देवी, छह वर्षीय पुत्र अनोज राउत,चार वर्षीय पुत्र अंकित राउत व दो वर्षीय पुत्री कृति कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
Also Read : मन्नत पूरी होने पर उड़ाए जाते हैं कबूतर, आस्था का केंद्र है बेलौरी शीतला मंदिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










