भूमि विवाद में मारपीट, दो युवक जख्मी, दोनों पक्षों ने दिया आवेदन

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, दो युवक जख्मी, दोनों पक्षों ने दिया आवेदन

नगर पंचायत क्षेत्र के डुमरामा मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दो युवक जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अमरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के डुमरामा मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दो युवक जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डा पंकज कुमार ने जख्मी दिनेश यादव व मिथिलेश यादव का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी दिनेश ने बताया कि उनके तथा मिथिलेश के परिजनों के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है. बुधवार की सुबह वह अपने घर के समीप गिट्टी उठा रहा था. तभी मिथिलेश यादव अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लोहे की सरिया से प्रहार कर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के जख्मी मिथिलेश ने बताया कि बुधवार की सुबह वह पूजा कर अपने घर जा रहा था. तभी दिनेश यादव अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन