पिंड़रा पहाड़ के समीप स्कूटी दुर्घटना में सहरसा की महिला कृषि विशेषज्ञ घायल
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 04 Feb 2026 7:29 PM
आनंदपुर थाना अंतर्गत पिंड़रा पहाड़ स्थित पहाड़िया बाबा शिवमंदिर के समीप बुधवार को हुई बाइक दुर्घटना में प्रदान संस्था की एग्रीकल्चर एक्सपर्ट बुरी तरह से जख्मी हो गयी.
-कृषि आधारित कार्यक्रम में शरीक होने धनौछी गांव जाने के दौरान हुई दुर्घटना कटोरिया. आनंदपुर थाना अंतर्गत पिंड़रा पहाड़ स्थित पहाड़िया बाबा शिवमंदिर के समीप बुधवार को हुई बाइक दुर्घटना में प्रदान संस्था की एग्रीकल्चर एक्सपर्ट बुरी तरह से जख्मी हो गयी. दुर्घटना की सूचना पर प्रदान संस्था के कई कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी कृषि विशेषज्ञ को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी कृषि विशेषज्ञ का नाम पारूल कश्यप, पिता मुंडेश्वर ठाकुर ग्राम सहरसा बताया गया है. रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी कर्मी का प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदान एनजीओ की एग्रीकल्चर एक्सपर्ट पारूल कश्यप धनौछी गांव में आयोजित कृषि आधारित कार्यक्रम में शरीक होने जा रही थी. पहाड़िया बाबा मंदिर के समीप टायर के नीचे पत्थर आ जाने से स्कूटी सडक पर ही पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे पारूल कश्यप बुरी तरह से जख्मी हो गयी. रेफरल अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान की गयी. स्कूटी दुर्घटना में प्रदान संस्था की पशु सखी हुई घायल कटोरिया-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर बिहारोतरी गांव के समीप बुधवार को हुई स्कूटी दुर्घटना में प्रदान संस्था की पशु सखी बुरी तरह से जख्मी हो गयी. दुर्घटना में भोरसार गांव निवासी साहेब सिंह की 25 वर्षीया जख्मी पत्नी कविता कुमारी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोरसार गांव निवासी पशु सखी कविता कुमारी स्कूटी चलाती नारायणडीह गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी. बिहारोतरी गांव के समीप स्कूटी चला रही कविता कुमारी अचानक चक्कर जैसा महसूस करने के बाद असंतुलित हुई. स्कूटी पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










