बाइक दुर्घटना में पिता व पुत्र जख्मी, रेफर

Updated at : 02 Jan 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में पिता व पुत्र जख्मी, रेफर

बाइक दुर्घटना में पिता व पुत्र जख्मी, रेफर

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के महमदपुर-फरीदपुर पथ में फुलवासा पोखर नहर के समीप बाइक दुर्घटना में पिता व पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी तारडीह गांव निवासी सुभाष शर्मा व अभिजीत कुमार का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया. चिकित्सक ने गंभीर रुप से जख्मी अभिजीत कुमार को बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया. जख्मी सुभाष शर्मा ने बताया अमरपुर से दोनों पिता व पुत्र वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम में नहर के समीप सड़क किनारे बिखरे हुए छर्री में बाइक चले जाने से बाइक असंतुलित होकर पलट गयी. घटना की सूचना मिलने पर स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डाॅ. पंकज कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी अभिजीत कुमार को बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन