एनआईसी के द्वारा नव स्थापित थाना अधिकारियों को सीसीटीएनएस सीएएस की दी जानकारी
एनआईसी के द्वारा नव स्थापित थाना अधिकारियों को सीसीटीएनएस सीएएस की दी जानकारी
बांका. बिहार पुलिस ने सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एनआईसी बिहार को सौंपी है. जिसके बाद एनआईसी बिहार ने बांका सहित राज्य के 343 नव स्थापित थानों में सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी डा. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी जिलों के प्रतिभागियों से संवाद किया. और सभी नव स्थापित थानों में सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 परियोजना के सफल रोलआउट (शुरुआत) के लक्ष्य पर जोर दिया. साथ ही सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के क्रियान्वयन में एक अग्रणी राज्य बनाने के प्रति अपना दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता व्यक्त की. ताकि अन्य राज्य बिहार के द्वारा विकसित प्रथाओं, नवाचारों और सॉफ्टवेयर कार्यान्वयन मॉडल का अनुसरण कर सकें. कहा कि एनआईसी बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कई उत्कृष्ट तौर-तरीकों में योगदान दिया है. और परियोजना के रोलआउट के दौरान उच्च मानकों को बनाये रखने पर जोर दिया. वहीं एनसीआरबी के प्रतिनिधियों ने भी कार्यशाला के दौरान महत्वपूर्ण विशेषताओं पर प्रकाश डाला. एनआईसी बिहार के एसटीडी नवीन कुमार ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया. और परियोजना की कार्यान्वयन रणनीति और रोलआउट योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. बताया गया कि यह कार्यशाला बिहार के सभी नव स्थापित थानों में सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने वाली है. बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव को लेकर महिलाओं को किया जागरूक
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए