कला प्रेमियों के लिए आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र होगा शुरू, करें आवेदन, मिलेगा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कला प्रेमियों के लिए आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र होगा शुरू,

विज्ञापन

बांका. कला को बढ़ावा देने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा राज्य के सभी जिलों में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जाना है. इसको लेकर सोमवार को डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय मिनी सभागार में बैठक लिया गया. जिसमें प्रशिक्षण केंद्र के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों को कई जरूरी निर्देश दिया. बैठक में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र संचालन के लिए प्रत्येक विधा में अधिकतम 40 प्रशिक्षु का चयन किया जायेगा. यह चयन प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाना है. बताया गया कि प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है. यह प्रशिक्षण केंद्र एसएस बालिका उच्च विद्यालय बांका परिसर में संचालित है. प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों एवं कला प्रेमियों को भारतीय शास्त्रीय कला की विभिन्न विधाओं में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिसमें प्रमुख रूप से शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य (कथक एवं भरतनाट्यम) सहित वाद्य वादन (तबला एवं हारमोनियम) शामिल हैं. प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित की गयी है. नामांकन के लिए आवेदन प्रपत्र जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय बांका से प्राप्त किया जा सकता है. वहीं इस मामले में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 9031031552 एवं 9934713772 पर संपर्क किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीएम ने आमजनों की समस्याओं का किया निष्पादन

बांका. सात निश्चय 3 के तहत सबका सम्मान, जीवन आसान को लेकर सोमवार को डीएम नवदीप शुक्ला ने आमजनों की समस्याओं को सुना. और मौके पर कई मामलों का निष्पादन किया. वहीं अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गयी. जिसमें कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया. जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर कार्रवाई शुरू की गयी. डीएम ने कहा है कि निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे. जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन