अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी को पीटकर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी को पीटकर किया जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत अंतर्गत गौरीपुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने प्रेमिका तथा उनके पति के साथ मिलकर अपनी पत्नी को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है.जख्मी महिला गौरीपुर गांव निवासी रिंकी देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने बताया कि उनके पति राजू मंडल का छतहारा गांव निवासी सरून मंडल की पत्नी के साथ अवैध संबंध है जिसको लेकर आये दिन घर में कलेश होता रहता था.सोमवार की सुबह उनके पति राजू मंडल, सरून मंडल तथा उनकी पत्नी के साथ नशे में धुत्त होकर घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उनका पति उक्त लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडे से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया आवेदन मिला जांच कराकर कार्यवाई किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन