बिजली फॉल्ट से लोग परेशान, ग्रामीण क्षेत्रों में घंटो बाधित रही बिजली
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 9:39 AM
विज्ञापन
आंधी-पानी के बीच जिले में बिजली गुम होने की शिकायत बढ़ गयी है. विभाग द्वारा इसका मुख्य कारण फॉल्ट बताया जा रहा है.
विज्ञापन
बांका से रिपोर्ट़
जिले में बिजली की आपूर्ति डिमांड के अनुसार है. गांव की अपेक्षा शहर में अधिक बिजली मिल रही है लेकिन आंधी-पानी के बीच बिजली गुम होने की शिकायत काफी बढ़ गयी है. विभाग के द्वारा इसका मुख्य कारण फॉल्ट बताया जाता है. जिसे ठीक करने में घंटो लग जाता है. ऐसे में उपभोक्ता काफी परेशान हैं.विभागीय सूचना के अनुसार
शहर में बिजली कटौती- शहर में निर्वाध रुप से बिजली आपूर्ति जारी रहेगी. आंधी व तूफान आने की स्थिति में फॉल्ट के कारण कुछ देर के लिए बिजली बाधित हो सकती है. वैसे विद्युत विभाग की ओर से बिजली कटौती की कोई सूचना नही है. अमरपुर व बांका ग्रिड से बिजली आपूर्ति सुचारू रहेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










