दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर
अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर इंगलिशमोड़ चौक के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक महौता गांव निवासी बिपिन कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ ज्योति भारती ने जख्मी चालक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी बाइक चालक ने बताया कि वह बैल्डिंग के कार्य को लेकर अपने गांव महौता गांव से बाइक लेकर इंगलिशमोड़ जा रहा था. तभी इंगलिशमोड़ चौक के समीप सामने से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. मौके से बाइक चालक अपनी बाइक लेकर फरार होने में कामयाब हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










