ePaper

लोहागढ़ नदी पर बना डायवर्सन क्षतिग्रस्त, आवाजाही में परेशानी

Updated at : 24 Aug 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
लोहागढ़ नदी पर बना डायवर्सन क्षतिग्रस्त, आवाजाही में परेशानी

विगत दो दिनों से हो रही बारिश से आयी बाढ़ के कारण प्रखंड क्षेत्र की बहोरना पंचायत अंतर्गत लोहागढ़ नदी में बना डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

बेलहर. विगत दो दिनों से हो रही बारिश से आयी बाढ़ के कारण प्रखंड क्षेत्र की बहोरना पंचायत अंतर्गत लोहागढ़ नदी में बना डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया. डायवर्सन के टूटने लोगों को नदी के उस पार जाने के लिए 12-15 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है. खासकर आस-पास के आधे दर्जन से अधिक गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मालूम हो कि करीब 1 वर्ष पूर्व इस नदी पर बना पुल अचानक धंस जाने से नदी पर डायवर्सन का निर्माण कराया गया था. क्षतिग्रस्त डायवर्सन मामले की सूचना स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन