सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ेगी आस्था, ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में सुबह से होगा जलार्पण

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 18 May 2026 8:47 AM

विज्ञापन

सावन पूर्व सोमवारी को लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है. अमरपुर स्थित प्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर समेत कई शिव मंदिरों में सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. मंदिर समितियों की ओर से सुरक्षा और पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :

अमरपुर स्थित ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर के पुजारी पंडित राजा बाबा और रमण पाठक ने बताया कि सोमवार तड़के मंदिर का पट खोल दिया जाएगा. इसके बाद श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलार्पण करेंगे. मंदिर परिसर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.वहीं धोरैया स्थित धनकुंड शिव मंदिर में भी सोमवारी पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गयी है. मंदिर का पट सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. यहां बिहार के साथ-साथ झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. मंदिर के पुजारी ने बताया कि पूजा की शुरुआत शिवलिंग के दुग्धाभिषेक से होगी.

पंचमुखी और मंदार मधुसूदन मंदिर में भी विशेष पूजा

शहर के पंचमुखी मंदिर और अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गयी. श्रद्धालु भगवान शिव पर जल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आये.मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में भी दिनभर विशेष पूजा-अर्चना होगी. मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह 7:30 बजे पंडित बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा द्वारा भगवान का पंचामृत स्नान कराया जाएगा. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जाएगा, जबकि शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा और भव्य आरती का आयोजन होगा.श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट दोपहर 1 बजे पुनः खोला जाएगा और रात 7 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा. सोमवारी को लेकर जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन