आज सदर अस्पताल में कौन-कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद, मरीजों के लिए जारी हुआ पूरा रोस्टर
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 25 May 2026 8:49 AM
विज्ञापन
Banka Health Update : अगर आज इलाज के लिए सदर अस्पताल जाने की तैयारी है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और महिला चिकित्सक तक, सोमवार को किस विभाग में कौन डॉक्टर मौजूद रहेंगे, इसका पूरा रोस्टर जारी कर दिया गया है.
विज्ञापन
बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट : सदर अस्पताल बांका में सोमवार को मरीजों की सुविधा को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार दो पालियों में ओपीडी सेवा संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी और एसएनसीयू विभाग में 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती रहेगी. महिला ओपीडी सहित विभिन्न विभागों में कुल 17 चिकित्सक अपनी सेवा देंगे.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
सदर अस्पताल में पहली पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. सामान्य ओपीडी में डॉ सुनील कुमार चौधरी और डॉ दिलीप कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.महिला ओपीडी में डॉ मलकाय नायाब जहां और डॉ अस्फिया फातमा महिला मरीजों की जांच और उपचार करेंगी. वहीं सर्जरी विभाग में डॉ अहमद रजा और डॉ सूरज कुमार तैनात रहेंगे.इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती
इमरजेंसी सेवा के लिए अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अपूर्व कुमार मौजूद रहेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ प्रमोद कुमार अपनी सेवा देंगे.अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके.एसएनसीयू में बच्चों के इलाज की विशेष व्यवस्था
नवजात शिशुओं के इलाज के लिए एसएनसीयू विभाग में भी चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. जारी रोस्टर के मुताबिक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ दिनेश कुमार मौजूद रहेंगे, जबकि दोपहर 2 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ बालकिशोर चौधरी बच्चों का इलाज करेंगे.विभिन्न विभागों में ये डॉक्टर रहेंगे मौजूद
अर्थो और इमरजेंसी सेवा में डॉ दिनेश कुमार अपनी सेवा देंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ दिनेश कुमार और डॉ बालकृष्ण चौधरी तैनात रहेंगे. नेत्र विभाग में डॉ धर्मवीर भारती, डॉ गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे.ईएनटी विभाग में गजनफर अली, दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. वहीं ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी तैनात रहेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










