तेज धूप से तपेगा दिन, लेकिन शाम को मिल सकती है राहत, बांका में आंधी-बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
तेज धूप से तपेगा दिन, लेकिन शाम को मिल सकती है राहत, बांका में आंधी-बारिश का अलर्ट

Banka Weather Update : बांका जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सोमवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा, हालांकि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान जिले के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जतायी है. ऐसे में किसानों से लेकर आम लोगों तक को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट : बांका जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सोमवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा, हालांकि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान जिले के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जतायी है. ऐसे में किसानों से लेकर आम लोगों तक को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

धूप में नरमी, लेकिन उमस करेगी परेशान

सोमवार को जिले में मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं. आसमान में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है, जिससे धूप की तपिश में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा. वहीं सोमवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गयी और अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक तापमान में हल्की कमी बनी रह सकती है, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि दोपहर के समय उमस और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं.

अचानक बदल सकता है मौसम का मिजाज

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बांका जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है.पूर्वानुमान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गयी है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में रखे अनाज, भूसा और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें, क्योंकि तेज आंधी नुकसान पहुंचा सकती है. वहीं आम लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील की गयी है.विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह में हवा में नमी अधिक रहने और दोपहर में शुष्क हवाएं चलने के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हो सकता है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन