मारपीट मामले में दो पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 18 Aug 2024 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में दो पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के बाकरार गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के बाकरार गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में कराया गया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें प्रथम पक्ष के भैरो पंडित ने गांव के ही इंद्रजीत पंडित, उपेंद्र पंडित, सुजीत पंडित, अजीत पंडित, उर्मिला देवी एवं इंदु देवी के विरुद्ध गली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. साथ ही घर में रखा बक्सा से 50 हजार नकद, एक जोड़ा पायल, एक जोड़ा चांदी की सीकरी आदि लेकर चले जाने एवं जान से मार देने की धमकी देने की बात कहीं गयी है. वहीं दूसरे पक्ष के उपेंद्र पंडित ने भैरव पंडित, रंजीत कुमार, चक्रधर पंडित एवं राकेश कुमार पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने तथा 10 हजार रुपये नकद एवं चांदी की सीकरी छीन लेने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन