स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Updated at : 16 Oct 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

थाना क्षेत्र बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर शलैया गांव के समीप गुरुवार को स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी

विज्ञापन

बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर शलैया गांव के समीप की घटना

फुल्लीडुमर.

थाना क्षेत्र बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर शलैया गांव के समीप गुरुवार को स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि घटना में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल बांका में चल रहा है. कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी पंचायत के अडरा गांव निवासी जख्मी सिंटू कुमार ने बताया कि गांव के विजय दास के साथ बाइक से बांका जा रहे थे. इसी दौरान घटनास्थल के समीप तेज रफ्तार स्कर्पियो ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. इसी दौरान उक्त मार्ग होकर गुजर रहे एक टोटो चालक ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका लाया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद विजय दास को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. उधर, थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर फिलहाल परिजन के द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन