बांका के अमरपुर में डबल मर्डर, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोलियों से भूना

Updated:
विज्ञापन
बांका के अमरपुर में डबल मर्डर, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोलियों से भूना

पूर्णिया जिले के मीरगंज के आगे बहिलवा स्थान के समीप रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी को एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने कुचल दिया. हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी का जीएमसीएच पूर्णिया में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) से प्रीतम की रिपोर्ट

Banka News : अमरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर मकदूम्मा पंचायत अंतर्गत बलिया गांव के आदिवासी टोला के समीप रविवार को दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. स्कॉर्पियो सवार अज्ञात अपराधियों ने बाइक पर सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वाहन समेत फरार हो गए. मृतकों की पहचान गरीबपुर पंचायत के धर्मराय गांव निवासी अर्जुन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गुंजन सिंह तथा जगदीश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सीट्टु सिंह के रूप में हुई है. दोनों युवक अमरपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

घटनास्थल पर मिले तीन खोखे

Banka News : सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास, पुलिस निरीक्षक रामाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार तथा एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोखे, एक मोबाइल फोन तथा मृतकों की बाइक बरामद की है. एफएसएल टीम ने खून के नमूने सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए.

तीसरे युवक को भी गोली लगने की चर्चा

Banka News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर स्कॉर्पियो से बांका के समुखिया मोड़ की ओर से आए थे. उन्होंने बलिया गांव के समीप बाइक सवार दोनों युवकों को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की और हत्या के बाद महगामा मोड़ की दिशा में फरार हो गए. ग्रामीणों का यह भी दावा है कि घटना के समय मृतकों के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था, जिसे भी गोली लगी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी तीसरे व्यक्ति के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है.

हत्या के कारणों की हो रही जांच

पुलिस के अनुसार फिलहाल हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. प्रारंभिक जांच में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है. बताया जाता है कि वारदात का स्थान सुदूर ग्रामीण और जंगली इलाका है, जहां अवैध रूप से देशी शराब बनाने और बेचने की गतिविधियां भी संचालित होने की चर्चा है. मृतक दोनों युवक रविवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से वहां पहुंचे थे, जिसके कुछ ही देर बाद उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया. घटना के बाद बलिया समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है. पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.

जल्द होगा खुलासा : एसपी

मौके पर एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर दो युवकों की हत्या की है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

ALSO READ : बिहार के इन इलाकों में 2027 तक नहीं खरीद पाएंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
अजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन