बांका करनी सेना ने फूंका सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल का पुतला

Updated:
विज्ञापन
बांका करनी सेना ने फूंका सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल का पुतला

करनी सेना के जिलाध्यक्ष रोशन सिंह राठौर के नेतृत्व में शुक्रवार को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल का पुतला गांधी चौक पर फूंका गया.

विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह मैदान से गांधी चौक तक निकाला गया आक्रोश मार्च बांका. करनी सेना के जिलाध्यक्ष रोशन सिंह राठौर के नेतृत्व में शुक्रवार को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल का पुतला गांधी चौक पर फूंका गया. इससे पहले वीर कुंवर सिंह मैदान से गांधी चौक पर आक्रोश मार्च निकाला गया था. साथ ही सपा सांसद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गयी. दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन रामजीलाल के राणा सांगा के विरुद्ध की गयी विवादित टिप्पणी के विरोध में निकाला गया. जिलाध्यक्ष ने मौके पर कहा कि महापुरुषों का अपमान अब नहीं सहा जायेगा. इस देश में आए दिन अपनी राजनीतिक कैरियर चमकाने के लिए नेताओं के द्वारा भारत के इतिहास गलत तरीके से सदन में प्रस्तुत किया जाता है. ऐसे नेताओं को संसद में रहने का अधिकार नहीं है जो भारत के इतिहास के बारे में गलत टिप्पणी करता हो. उन्होंने राज्यसभा सांसद से भारत के महापुरुष राणा सांगा के संदर्भ में दिए गये अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांगने को कहा. इस अवसर पर जिला प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह, अमरपुर के जिला परिषद के प्रतिनिधि अनमोल सिंह राजपूत, प्रदेश नेता हिम्मत सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, रघुवंशी रवि कुमार सिंह मोनू कुमार जोंटी, बंटी सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन