सृजित पदों पर समायोजन के लिए 15 नवंबर तक लिये जायेंगे आवेदन, सूचना जारी

स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय में व्याख्याताओं के सृजित पद पर समायोजन के लिए कॉलेज प्रशासन ने सूचना जारी किया है.
बांका/रजौन. स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय में व्याख्याताओं के सृजित पद पर समायोजन के लिए कॉलेज प्रशासन ने सूचना जारी किया है. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा महेंद्र प्रसाद सिंह ने जारी सूचना में कहा है कि राज्य सरकार सहित विश्वविद्यालय के अधिसूचना संख्या 74/2017 के द्वारा विभिन्न सृजित पद प्राप्त है. सृजित पद पर समायोजन के लिए कॉलेज प्रशासन ने सभी सहायक प्राध्यापकों सहित सेवानिवृत्त प्राध्यापकों से भी 15 नवंबर तक आवेदन सहित शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करने को कहा है. हालांकि, कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को सूचना भेजी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










