डीएम ने जनसुनवाई के दौरान सुनी फरियादियों की समस्या

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने जनसुनवाई के दौरान सुनी फरियादियों की समस्या

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गयी

विज्ञापन

बांका. बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गयी. जनसुनवाई के दौरान डीएम ने दूर दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुन कर निर्धारित समय में निष्पक्ष त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया. वहीं जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गयी. कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने एवं जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन