पंजवारा चेकपोस्ट पर ई-रिक्शा से 381 बोतल शराब बरामद, नाबालिग निरुद्ध
Updated at : 13 Mar 2026 8:29 PM (IST)
विज्ञापन

पंजवारा पुलिस ने शुक्रवार की शाम उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में झारखंड निर्मित शराब बरामद की है
विज्ञापन
पंजवारा.
पंजवारा पुलिस ने शुक्रवार की शाम उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में झारखंड निर्मित शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है.थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में बने बॉक्स से बड़ी मात्रा में विदेशी व झारखंड निर्मित देसी शराब बरामद हुई. बरामद शराब में 320 बोतल देसी व 61 बोतल विदेशी शराब शामिल है. कुल 381 बोतल शराब बरामद की गयी, जिसकी कुल मात्रा 79.270 लीटर बतायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये नाबालिग के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




