Jamui, श्रीश्री108 महारूद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 2:45 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीश्री108 महारूद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
विज्ञापन
1501 महिला एवं युवतियों की टोली ने उठाया कलश
अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट,
अमरपुर प्रखंड के भदरिया गाँव में आयोजित श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में भदरिया, खंजरपुर, रामचंद्रपुर, लक्ष्मीपुर, लौसा, गंगापुर गढ़ैल समेत विभिन्न गाँव से 1501 महिला एवं युवतियों की टोली शामिल हुई. महिला एवं युवतियों की टोली अपने सिर पर कलश रखकर यज्ञस्थल से निकलकर पुरे गाँव का भ्रमण करते हुए खंजरपुर गाँव के समीप स्थित चांदन नदी के घाट पर पहुंची जहां गुरूधाम बौंसी से आये विद्वान पंडित गृजेश मिश्रा, मनोहर झा की टोलियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भराई अनुष्ठान को पुर्ण किया गया. जलभराई अनुष्ठान के पश्चात महिला एवं युवतियों की टोली यजमान मनोज शर्मा व उनकी पत्नी, प्रकाश सिंह व उनकी पत्नी के नेतृत्व में अपने सिर पर कलश रखकर वापस उसी मार्ग से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची. यज्ञ स्थल पर पंडितों की टोलियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापित कर 11 दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत किया. मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष विकास कुमार भगत ने बताया कि यज्ञ के दौरान वृंदावन से आई प्रसिद्ध कथावाचिका खुशी किशोरी के द्वारा प्रतिदिन संध्या सात बजे से रात्री दस बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा. जबकि वृंदावन से आये सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तथा रात्री 11 बजे से एक बजे तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा. 13 मई को पुर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन की जाएगी. युवा समाजसेवी प्रशांत कापरी ने बताया कि यज्ञ में विभिन्न देवी देवताओं के 111 प्रतिमा बनाई गई है तथा यज्ञ के दौरान विशाल मेला का आयोजन भी किया गया है. उन्होंने बताया कि यज्ञ से जहां वातावरण की शुद्धि होती है तो वहीं दुसरी तरफ यज्ञ की परिक्रमा करने से मन को असीम शांति मिलती है. कलश शोभायात्रा के दौरान पंचायत की मुखिया निधी नेहा, यज्ञ समिति के गणेश भगत, प्रमोद साह, कैलाश पासवान, सुमन कुमार,दिनेश कुमार सिंह, बलराम पंडित, वेदप्रकाश पाण्डेय, ललन साह, सुरेन्द्र कुमार, विनय कुमार, सचिन भगत , गोलू भगत आदी ग्रामीण मौजूद रहे. जबकि विधी व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बलों के साथ पुरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे थे. कलश शोभायात्रा के दौरान डीजे की भक्ति धुन पर पुरा वातावरण भक्तिमय माहौल में डुब गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










