प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर शुक्रवार को मध्य विद्यालय निपनियां में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ
एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर निपनियां में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बांका. एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर शुक्रवार को मध्य विद्यालय निपनियां में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न संकुलों से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान क्वीज, निबंध, भाषण, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई. इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और देश की एकता, विविधता और सांस्कृतिक समन्वय से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. जिसमें छात्रों ने गीत और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. प्रतियोगिताओं के परिणाम में क्वीज प्रतियोगिता में यूएचएस रैनियां की छात्रा काजोल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में यूएचएस हसिया की खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल की. पेंटिंग प्रतियोगिता में यूएचएस रैनियां की श्रृद्धा कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की. जबकि रंगोली प्रतियोगिता में यूएचएस निपनियां की छात्रा कोमल कुमारी को प्रथम स्थान मिला. कार्यक्रम में प्रखंड लेखापाल अभिषेक किशोर, प्रधानाध्यापक जयकांत यादव, अनंत कुमार, अभिषेक कुमार, रामानंद कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




