ग्रामीण सड़क पर घर बनाने के मामले में ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीण सड़क पर घर बनाने के मामले में ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के रंगमटिया गांव के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध अवैध रूप से ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण कर घर बनाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के रंगमटिया गांव के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध अवैध रूप से ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण कर घर बनाने का आरोप लगाया है. ग्रामीण प्रमोद यादव, मुकेश यादव, प्रमिला देवी, कविता देवी, महेंद्र यादव, केवल यादव, राजेंद्र यादव, रीता देवी, रघु कुमार यादव, सुभाष यादव, नाइट यादव, उदय यादव आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि गांव के ही नुनुलाल यादव एवं नितन यादव के द्वारा ग्रामीण सड़क जो बिहार सरकार की जमीन है तथा नक्शा में भी सड़क है, उसे उक्त व्यक्ति जबरन सड़क की जमीन को अतिक्रमण कर घर बना रहा है. विरोध करने पर हम लोगों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए. फिर पुलिस को सूचना दी गई तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काम बंद कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन