बाइक चोरी को लेकर थाना में दिया आवेदन
Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 20 Jan 2026 6:50 PM
बाइक चोरी को लेकर थाना में दिया आवेदन
पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र के झखियागोड़ा गांव से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में झखियागोडा निवासी सविता देवी, पति प्रकाश राम ने पंजवारा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी बजाज पल्सर बाइक, जिसका रंग काला है तथा रजिस्ट्रेशन नंबर 51 14563 है, बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच उनके घर से चोरी कर ली गयी. पीड़िता के अनुसार बाइक घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी कर लिया. सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो बाइक गायब मिली, जिसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने थाना पहुंचकर मंगलवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










