अपराधियों के बल पर काम करना चाहती है कंपनी : संजय

Published at :14 May 2017 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों के बल पर काम करना चाहती है कंपनी : संजय

बाराहाट : रंगदारी और मारपीट के बढते विवाद के बीच पूर्व विधायक संजय यादव ने कंस्ट्रक्शन कंपनी जय माता दी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दो साल से प्लांट का काम हो रहा है. कभी कोई उनपर आरोप नहीं लगा. खुद प्लांट के प्रबंधक ने पूर्व में जय […]

विज्ञापन

बाराहाट : रंगदारी और मारपीट के बढते विवाद के बीच पूर्व विधायक संजय यादव ने कंस्ट्रक्शन कंपनी जय माता दी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दो साल से प्लांट का काम हो रहा है. कभी कोई उनपर आरोप नहीं लगा. खुद प्लांट के प्रबंधक ने पूर्व में जय माता दी कंपनी के कार्य में लापरवाही को लेकर विभाग को शिकायत की थी. कंपनी बड़े पैमाने पर काम करने में सक्षम ही नहीं है. इसलिये अपने आपको ब्लैक लिस्टेड होने से बचाने के लिये अनाप-शनाप आरोप लगा कर काम करने से भाग रही है. कंपनी को बीते जनवरी में ही काम करने का आदेश प्राप्त हुआ है.

लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी कंपनी द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है. काम नहीं कर पाने को लेकर उक्त एजेंसी के द्वारा इस तरफ से ध्यान हटाने के उदे्श्य से ही मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है. उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों से मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

अदालत जायेंगे पूर्व विधायक : मामले को लेकर पूर्व विधायक संजय यादव ने बताया कि मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है. उनके हाइवा चालक के साथ मारपीट हुई है. उसके बाद स्थानीय लोगों से विवाद हुआ है. चालक के साथ मारपीट के बाद स्थानीय पुलिस ने इस मामले का शिकायत नहीं लिया है. पूरे घटनाक्रम को लेकर वे भी कोर्ट में अपना मामला दर्ज करायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन