जानिए किस दिन जारी होगा नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड, आ गई डेट

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :26 Apr 2026 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
NEET UG 2026 Admit Card

नीट यूजी एडमिट कार्ड

NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी होने की डेट तय हो चुकी है. अब स्टूडेंट्स को रिवीजन वर्क पर ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

NEET UG 2026 Admit Card: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड सोमवार, 27 अप्रैल सुबह 10 बजे तक जारी कर दिया जाएगा. कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

NTA ने नोटिस जारी कर बताया

एनटीई ने X पर एक नोटिस जारी की और नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड के डेट की घोषणा की. इसी के साथ NTA ने स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए कुछ जरूरी सलाह दी. NTA ने कहा कि परीक्षा से पहले सभी स्टूडेंट्स आखिरी संडे को मॉक टेस्ट और रिवीजन वर्क में लगाएं. साथ ही छात्रों को सलाह दी कि शांत रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें.

नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर NEET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
  • कैप्चा भरकर लॉगिन करें
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

डाउनलोड करते समय ध्यान रखें

एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी (नाम, फोटो, एग्जाम सेंटर) चेक करें. अगर कोई गलती हो तो तुरंत NTA से संपर्क करें. कम से कम 2-3 प्रिंटआउट निकाल लें.

नीट एग्जाम के लिए जरूरी चीजें

3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगी. से कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीच बताए गए चीजें लेकर ही परीक्षा देने पहुंचें.

  • एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
  • वैध फोटो आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो (अगर जरूरी हो)

यह भी पढ़ें- Exams In May 2026: मई में दो बड़ी परीक्षाएं, ऐसे करें स्मार्ट तैयारी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola