दबंगों ने महिला को मार डाला फायरिंग कर लोगों को डराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

सरकारी जमीन हड़पने के विवाद में दिया वारदात को अंजाम अमरपुर(बांका) : थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव में सरकारी जमीन के विवाद को लेकर बीती रात एक महिला की हत्या करने के बाद उसके घर को आग के हवाले कर दिया. गांव के नहर किनारे सरकारी जमीन पर गांव के गिरिश यादव ने मवेशी बांधने […]
विज्ञापन
सरकारी जमीन हड़पने के विवाद में दिया वारदात को अंजाम
अमरपुर(बांका) : थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव में सरकारी जमीन के विवाद को लेकर बीती रात एक महिला की हत्या करने के बाद उसके घर को आग के हवाले कर दिया. गांव के नहर किनारे सरकारी जमीन पर गांव के गिरिश यादव ने मवेशी बांधने के लिए एक बथान बनाया था, जहां बुधवार को गांव के शंकर यादव व सुधीर यादव सहित अन्य ने भी सरकारी जमीन पर बथान बनाने लगे.
दबंगों ने महिला…
इसी बात को लेकर गिरिश यादव का सुधीर यादव व अन्य के साथ कहासुनी हुई. दोनों ने एक-दूसरे को धमकी भी दी. बुधवार की देर रात में गांव के दर्जन भर दबंग लोग हथियार के साथ गिरिश यादव के बथान पर आकर गिरिश व उनके पत्नी के साथ मारपीट करने लगे. इसी बीच दबंगों ने हवाई फायर भी की.
दबंगों ने गिरिश यादव की पत्नी शीला देवी (50) को पीटते हुए नहर में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं दबंग हमलावरों ने गिरिश यादव की झोपड़ी को भी आग के हवाले कर दिया. इस घटना में आधा दर्जन बकरी, एक मवेशी एवं बथान पर रखा गेहूं, चावल व पुआल जल गया. गिरिश यादव ने किसी तरह घटना स्थल पर से भाग कर जान बचायी.
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सदल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित गिरिश यादव के बयान पर गांव के शंकर यादव, सुधीर यादव, ज्योतिष यादव, मनोज यादव, मंगल यादव, पुरन यादव, अनुपलाल यादव, दिवाकर यादव, लूटो यादव व पुतो यादव सहित 16 लोगों पर हत्या व आगजनी की नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.
पीड़ित पति भाग कर बचाया जान
आधा दर्जन बकरी, एक मवेशी एवं बथान पर रखा गेहूं, चावल व पुआल जल कर राख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




