गुरुधाम में वसंतोत्सव कार्यक्रम शुरू, माहौल हुआ भक्तिमय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

सुबह में मंगल आरती के बाद हुई विशेष पूजा बौंसी : प्रखंड क्षेत्र के गुरुधाम में पांच दिवसीय वसंतोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है. पहले दिन गुरु महाराज आचार्य भूपेन्द्र नाथ सन्याल का वार्षिकोत्सव मनाया गया. सुबह में मंगल आरती के बाद विशेष पूजा की गयी. इसके बाद पुष्पांजलि का कार्यक्रम हुआ. दोपहर में मंदिर […]
विज्ञापन
सुबह में मंगल आरती के बाद हुई विशेष पूजा
बौंसी : प्रखंड क्षेत्र के गुरुधाम में पांच दिवसीय वसंतोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है. पहले दिन गुरु महाराज आचार्य भूपेन्द्र नाथ सन्याल का वार्षिकोत्सव मनाया गया. सुबह में मंगल आरती के बाद विशेष पूजा की गयी. इसके बाद पुष्पांजलि का कार्यक्रम हुआ. दोपहर में मंदिर परिसर में गुरु भाईयों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया. प्रवेश द्वार पर आने वाले गुरु भाईयों का परिचय पत्र भी बनाया जा रहा है. उत्सव को लेकर गुरुधाम में चहल पहल बढ़ गयी है. मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है. गुरुधाम की पुष्प वाटिका आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. शाम में मंगल आरती के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम को लेकर गुरुभाईयों के द्वारा भव्य तैयारियां की गयी है. गुरुधाम में देश भर में फैले अनुयायी पहुंच चुके हैं. दशवीं तिथि को शिव पंचायतन की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी. इसी के उपलक्ष्य में महर्षि सान्याल बाबा ने गुरुधाम में उत्सव मनाने की परंपरा शुरू की, जो आज भी पांच दिवसीय वसंतोत्सव के रूप में मनायी जाती है. 24 घंटा चलने वाले धार्मिक आयोजनों से पूरा गुरुधाम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. आश्रम में वर्तमान आचार्य प्रभात कुमार सान्याल, आचार्य अमरनाथ तिवारी, देवसेना चक्रवर्ती, ऋषिकेष पांडेय, कैलाश, आनंद प्रभाकर, आम सर्राफ, शशिसेखर त्रिवेदी, श्याम सिंह, लड्डु झा, नंदन शर्मा सहित काफी संख्या में गुरुभाई बहन मौजूद थे. वहीं देर शाम में परमगुरुदेव योग प्रवर्तक श्यामाचरण लाहिड़ी महाशय का भी वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




