तीसरे पायदान पर है जिला कृषि यंत्र. 26 लाख 74 हजार का वितरित किया अनुदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में किसानों के बीच बड़े पैमाने पर कृषि यंत्रों का वितरण किया जा रहा है. इसमें अनुदान के रूप में जिले में विभाग ने अब तक 26 लाख 74 हजार रुपये का वितरित कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. बांका : कृषि प्रधान जिले में कृषि विभाग द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण मेला […]
विज्ञापन
जिले में किसानों के बीच बड़े पैमाने पर कृषि यंत्रों का वितरण किया जा रहा है. इसमें अनुदान के रूप में जिले में विभाग ने अब तक 26 लाख 74 हजार रुपये का वितरित कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है.
बांका : कृषि प्रधान जिले में कृषि विभाग द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण मेला लगाकर किसानों को बड़े पैमाने पर कृषि यंत्र का वितरण किया जा रहा है. इसके लिए राज्य सरकार से जिला को कृषि यंत्र के अनुदान के लिए करीब तीन करोड़ 81 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. जिला कृषि कार्यालय से मिली प्राप्त आकड़ों के अनुसार विभाग ने अब तक 26 लाख 74 हजार रुपये 788 राशि वितरित कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है. जबकि पहले स्थान पर गाया व दुसरे स्थान पर नवादा जिला है. हलांकि विभाग द्वारा चालु सत्र में कृषि यंत्रों पर समान्य किसान व एससीएसटी किसानों आदि को अनुदान देने का सिलसिला लगातार जारी है.
विभाग ने गाइड लाइन के अनुसार विभिन्न कृषि यंत्रों पर किसानों को अनुदान देने का आदेश जारी किया है. जिसके अंतर्गत विभिन्न कृषि यंत्र पर समान्य किसान व एससीएसटी के किसानों को अलग-अलग यंत्रों पर अलग-अलग अनुदान देने की घोषणा की है.
सामान्य वर्ग के किसानों के बीच वितरित अनुदानित कृषि यंत्र:
कृषि यंत्र का नाम वितरित यंत्र की संख्या अनुदान राशि
चारा मशीन 145 21 हजार रुपये
हारवेस्टर 3 80 हजार रुपये
एचडीपीइ टयुब 42 28 हजार रुपये
गटोर मशीन 42 30 हजार रुपये
पावर टीलर 31 1 लाख 50 हजार रुपये
कल्टीभेटर 6 40 हजार रुपये
पंप सेट 37 1 लाख 33 हजार रुपये
रोटावेटर 13 1 लाख 20 हजार रुपये
धान कटाई मशीन 3 40 हजार रुपये
छिड़काव मशीन 23 24 हजार रुपये
जीरो टीलेज मशीन 7 90 हजार रुपये
एससी वर्ग के किसानों में वितरित अनुदानित कृषि यंत्र:
सिंचाई मशीन 2 15 हजार रुपये
गटोर मशीन 4 25 सौ
धान तैयारी मशीन 1 36 हजार रुपये
पावर टीलर 7 75 हजार रुपये
पंप सेट 7 45 हजार रुपये
स्प्रे मशीन 2 22 सौ पच्चास
जीरो टीलेज मशीन 1 32 हजार रुपये
कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान का ब्योरा :
कृषि यंत्र समान्य किसान (अनुदान)½½½ एससी-एसटी किसान (अनुदान)
पावर टीलर 50 हजार रुपये 75 हजार रुपये
पंप सेट 10 हजार रुपये 15 हजार रुपये
कंबाइंड हारबेस्टर 4 लाख 5 लाख
जीरो टीलेज मशीन 30 हजार रुपये 40 हजार रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




