दो हजार रुपये छीन कर भागा युवक धराया

बांका : शहर के विजयनगर निवासी प्रिया कुमारी बुधवार को स्थानीय डोकानियां मार्केट आलमीरा की खरीदारी करने अपने मां के साथ गयी थी. दुकान में पहुंचते ही देखा की एक लड़का वहां पर पहले से बैठा है. उसे देखने के साथ ही उसे पहचान कर पकड़ लिया और हल्ला कर स्थानीय लोगों को जमा कर […]
बांका : शहर के विजयनगर निवासी प्रिया कुमारी बुधवार को स्थानीय डोकानियां मार्केट आलमीरा की खरीदारी करने अपने मां के साथ गयी थी. दुकान में पहुंचते ही देखा की एक लड़का वहां पर पहले से बैठा है. उसे देखने के साथ ही उसे पहचान कर पकड़ लिया और हल्ला कर स्थानीय लोगों को जमा कर लिया. जिसके बाद उसने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व जब वो विजयनगर चौक के समीप स्थित बंधन बैंक के एटीएम से दो हजार रुपये निकाल रही थी तो उक्त युवक व उसका साथी हमारा पैसा लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया था. आज इसे देखते ही पहचान गयी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बांका थाना को दी.
सूचना के कुछ देर बाद पुलिस ने पहुंचकर उक्त युवक को अपने साथ थाना ले गयी. थाना में जब उक्त युवक से पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम मोहित कुमार घर कोरीचक सन्होला ककबारा बताया. जब पुलिस ने उसे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि उसका दोस्त विवेक कुमार जो गांव का ही रहने वाला है ने उक्त घटना को अंजाम दिया था. वह उसके साथ था. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित के द्वारा उसके साथ हुई घटना का आवेदन दिया गया है. उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




