ग्रील व्यवसायी की गोली मार हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर एकोरिया कुररा गांव में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने ग्रील व्यवसायी अब्दुल रज्जाक को गोली मार कर घायल कर दिया व मौके पर से फरार हो गया. इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के जेएलएनएमसीएच लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ […]
विज्ञापन
बांका : जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर एकोरिया कुररा गांव में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने ग्रील व्यवसायी अब्दुल रज्जाक को गोली मार कर घायल कर दिया व मौके पर से फरार हो गया. इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के जेएलएनएमसीएच लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
दुकान पर गेट बना रहे थे : कुररा गांव निवासी अब्दुल रज्जाक (50) अपने घर में ग्रील-गेट का दुकान चलाता था. शाम को वो अपनी दुकान पर गेट बनाने का काम कर रहा था. इसी बीच दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आये व दुकान पर काम कर रहे अब्दुल रज्जाक को दो गोली मार दी. इसमें से एक गोली उसके मुंह में लगी और दूसरी गोली उनके सीने में लगी. गोली की आवाज सुन कर जब तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच पाते इससे पहले अपराधी बाइक से फरार हो गये. परिजनों ने जख्मी को उठाकर बांका सदर अस्पताल लाया. जहां पर तैनात चिकित्सक डाॅ सुनील कुमार चौधरी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




