बाराटीकर में सरकारी जमीन से जल्द हटेगा अतिक्रमण

Published at :25 Jan 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
बाराटीकर में सरकारी जमीन से जल्द हटेगा अतिक्रमण

बाराहाट : थाना क्षेत्र के बाराटीकर गांव के बगल में सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जायेगा. सीओ कार्यालय द्वारा दिये गये जानकारी के मुताबिक बीते दिनों कुछ ग्रामीणों द्वारा बिना किसी सूचना एवं आदेश के सरकारी जमीन पर एक अस्थायी मंदिर का निर्माण कर दिया गया था. जिसके बाद रजौन सीओ एवं बाराहाट […]

विज्ञापन

बाराहाट : थाना क्षेत्र के बाराटीकर गांव के बगल में सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जायेगा. सीओ कार्यालय द्वारा दिये गये जानकारी के मुताबिक बीते दिनों कुछ ग्रामीणों द्वारा बिना किसी सूचना एवं आदेश के सरकारी जमीन पर एक अस्थायी मंदिर का निर्माण कर दिया गया था. जिसके बाद रजौन सीओ एवं बाराहाट सीओ द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीणों को अवैध निर्माण को हटाने के लिए निर्देशित किया गया है. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा कुछ दिनों का समय लेकर मंदिर को हटाने की बात लिखित तौर पर दी गयी. लेकिन प्रशासन के आदेश के महीनों बीत जाने के बाद भी सरकारी जमीन से निर्माण को हटाया नहीं जा सका है. इस संबंध में अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया गया कि उक्त सरकारी जमीन रजौन एवं बाराहाट की सीमा पर स्थित है.

जिस कारण कुछ परेशानियां आ रही है. जल्द ही रजौन अंचलाधिकारी से विचार विमर्श कर एक संयुक्त अभियान चला कर उक्त सरकारी जमीन से अवैध निर्माण हटाया जायेगा.

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप. बेलहर . झिकुलिया पंचायत के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को एक आवेदन देकर गांव के ही शिव तांती पर पंचायत भवन के पास वाली सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है. ग्रामीण प्रेम दास, हरि किशोर दास, नरेश शर्मा, शेखर दास, पिंटु शर्मा, दिलीप प्रसाद सिंह, कपिलदेव शर्मा, अभिनंदन पांडेय, नरेश कुमार सिंह, उदय सिंह, सुचित दास, शंकर प्रसाद सिंह, राजेंद्र दास, ओंकार पांडेय, किसुन दास ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि शिव तांती ने सरकारी जमीन पर घर बना लिया है तथा वहां कुछ मनचलों का जमावड़ा बना रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन