बांका से नक्सली कैलाश गिरफ्तार

कटोरिया. सूइया ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में सड़क निर्माण एजेंसी के कैंप पर बमों से हमला कर लेवी की मांग करने की वारदात में शामिल एक नक्सली गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार नक्सली का नाम कैलाश यादव पिता जागेश्वर यादव ग्राम बेला थाना बेलहर बताया गया है. इस […]
कटोरिया. सूइया ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में सड़क निर्माण एजेंसी के कैंप पर बमों से हमला कर लेवी की मांग करने की वारदात में शामिल एक नक्सली गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार नक्सली का नाम कैलाश यादव पिता जागेश्वर यादव ग्राम बेला थाना बेलहर बताया गया है. इस गिरफ्तारी में एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय व सीआरपीएफ कमांडेंट तुलसी दास और उनकी टीम शामिल थी. गिरफ्तार नक्सली कैलाश यादव नक्सली नेपाली यादव ग्राम बेला के संगठन का सक्रिय सदस्य है. बेला गांव के ही बैजु यादव हत्याकांड में कैलाश गिरफ्तार होकर जेल गया था. आठ महीना जेल में रह कर करीब पांच महीना पहले ही बाहर आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




