Banka : अमरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Banka : अमरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

अमरपुर थाना क्षेत्र के डटबाटी गांव के मोड़ पर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामले सामने आया है.

विज्ञापन

प्रीतम कुमार अमरपुर बांका की रिपोर्ट Banka news : अमरपुर थाना क्षेत्र के डटबाटी गांव के मोड़ पर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामले सामने आया है. जानकारी के अनुसार, डटबाटी गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमरपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. युवक को गोली मारी गयी थी. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस शव की पहचान करने के प्रयास में जुटी है. वहीं पुलिस ने मृत युवक की जेब से बड़ा चाकू (डाइगर), कई बाइकों की चाबी व अन्य सामान बरामद किये हैं. एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच करेगी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन