दो बाइकों की टक्कर में एक महिला जख्मी, कराया गया भर्ती

Updated:
विज्ञापन
फोटो:अस्पताल में ईलाजरत जख्मी महिला | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में ईलाजरत जख्मी महिला | Prabhat Khabar Network

अमरपुर के गोला चौक के पास दो बाइक की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

अमरपुर( बांका). अमरपुर शहर के गोला चौंक के समीप शनिवार को दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इसी दौरान घटना स्थल पर मौजूद डायल 112 पुलिस व जख्मी के परिजनों की मदद से जख्मी महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया.


महिला अपने रिश्तेदार के साथ जा रही थी खरीदारी करने


डयूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ.दिवाकर सिंह के द्वारा जख्मी महिला खेसर निवासी मो. अली खान की 28 वर्षीय पत्नी रौशन खातुन का प्राथमिक उपचार किया गया. अस्पताल में मौजूद जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि महिला अपने नाना मो. मुबारक के घर अमरपुर थाना क्षेत्र के डाटवाटी से अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर अमरपुर बाजार खरीदारी करने जा रही थी. तभी गोला चौंक के समीप एक बाईक चालक ने पीछे से उनकी बाईक में धक्का मार दिया.जिससे महिला बाइक से गिरकर जख्मी हो गयी, जिसका इलाज जारी है.

ALSO READअब बड़े पर्दे पर गूंजेगी बज्जिका, पहली फिल्म 'बउआ' राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में होगी पेश


विज्ञापन
प्रीतम कुमार

लेखक के बारे में

By प्रीतम कुमार

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन