बाबाधाम जा रहे कांवरियों की कार गडुआ जंगल में पेड़ से टकराई, महिला समेत तीन श्रद्धालु घायल

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जख्मी कांवरिया | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में भर्ती जख्मी कांवरिया | Prabhat Khabar Network

बांका के गडुआ जंगल में कांवरियों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत तीन श्रद्धालु घायल हो गए, महिला की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

कटोरिया (बांका). सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं के साथ शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के गडुआ जंगल के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. दुर्घटना में एक महिला कांवरिया समेत तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. कटोरिया सीएचसी में हुआ प्राथमिक उपचार घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया गया. वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल महिला कांवरिया आरती देवी के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया. अररिया व मधेपुरा निवासी हैं जख्मी कांवरिये घायलों की पहचान अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत डैनियां गांव निवासी श्रवण कुमार (45 वर्ष) पिता स्व. विष्णुदेव पंडित, उनकी पत्नी आरती देवी (35 वर्ष) एवं मधेपुरा निवासी संजय कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है. चालक को झपकी आने से हुई दुर्घटना घायलों ने बताया कि वे अररिया जिले से 13 कांवरियों का दल बनाकर तीन कारों से सुल्तानगंज पहुंचे थे. वहां से गंगाजल भरने के बाद सभी बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलार्पण करने जा रहे थे. इसी दौरान गडुआ जंगल के समीप चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. कार पर चार लोग थे सवार दुर्घटनाग्रस्त कार में चालक सहित चार लोग सवार थे, जिनमें तीन कांवरिये घायल हो गए. हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर सुईया पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में सहयोग किया और घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन