फरार वारंटियों पर सुईया पुलिस का शिकंजा, दो गांवों में छापेमारी में चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार वारंटी | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार वारंटी | Prabhat Khabar Network

बांका के सुईया थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बरगुनियां और बघेला गांव से चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन

कटोरिया (बांका). जिले में फरार वारंटियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. शनिवार को भी पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार एवं एसडीपीओ डॉ. रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर सुईया थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. बरगुनियां व बघेला में हुई कार्रवाई थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरगुनियां एवं बघेला गांव में कार्रवाई करते हुए बरगुनियां निवासी दीपलाल यादव, सुनील यादव एवं शालीग्राम यादव तथा बघेला गांव निवासी मोहरिल पंडित को गिरफ्तार किया. इन सभी के विरुद्ध बांका न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था और पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी. पुलिस अभिरक्षा में भेजे गए कोर्ट सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा ने बताया कि फरार वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. छापेमारी अभियान में सुईया थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी शामिल रहे. सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया.

ALSO READ बिहार के जिला अस्पतालों में मिलेगी नई व्यवस्था, अब रात में भी इमरजेंसी सेवा की व्यवस्था


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन