रोको-टोको, अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाएं : एसपी

Updated:
विज्ञापन
फोटो:थाने का निरिक्षण के दौरान मौजूद पुलिस अधीक्षक | Prabhat Khabar Network

थाने का निरिक्षण के दौरान मौजूद पुलिस अधीक्षक | Prabhat Khabar Network

एसपी अमितेश कुमार ने अमरपुर थाना का औचक निरीक्षण कर लंबित कांडों के जल्द निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

अमरपुर (बांका). पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने शनिवार को अमरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने में वर्षों से लंबित कांडो का निरीक्षण करते हुए मौजूद केस के अनुसंधान कर्ताओं से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. इस दौरान एसपी ने कांडो की समीक्षा करते हुए केस से संबंधित अनुसंधान कर्ताओं को युद्धस्तर पर लंबित कांडो का निष्पादन करने का सख्त निर्देश जारी किया.


फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश


थानाध्यक्ष राकेश कुमार को दीवा-रात्रि गश्ती के साथ-साथ रोको टोको अभियान, अवैध खनन के खिलाफ छापामारी अभियान, अवैध शराब की धड़-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया.इसके आलावा एसपी ने कांडो में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी अभियान की बात कही.साथ ही आगे कहा कि अपराध और अपराधी से कोई समझौता नहीं है. इस मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं है.


एसपी ने अमरपुर थाना को लिया है गोद


एपी ने बताया कि अमरपुर थाना को पुलिस अधीक्षक के द्वारा गोद लिया गया है. इसी सिलसिले में थाना का निरीक्षण किया गया है. थाना की पुलिसिंग को और अधिक चुस्त व दुरूस्त किया जा रहा है.इस मौके पर एसआई मुकेश कुमार, पंकज मांझी, पुरूषोत्तम झा ,निती कुमारी सहित थाना में पदस्थापित सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
प्रीतम कुमार

लेखक के बारे में

By प्रीतम कुमार

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन