नीट परीक्षा 2026 में देवेश रंजन की शानदार सफलता, 570 अंक के साथ बढ़ाया क्षेत्र का मान

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : अपने माता पिता के साथ मौजूद छात्र | Prabhat Khabar Network

अपने माता पिता के साथ मौजूद छात्र | Prabhat Khabar Network

बांका के देवेश रंजन ने नीट परीक्षा 2026 में 570 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। उनकी सफलता पर परिवार और शिक्षकों ने दी बधाई।

विज्ञापन

बौंसी, (बांका) . जिला के जसमतपुर (पंजवारा) निवासी देवेश रंजन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( नीट) में 570 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 23224 हासिल की है. उनकी इस सफलता पर परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. देवेश ने वर्ष 2024 में मंदार विद्यापीठ अद्वैत मिशन से 10वीं की परीक्षा 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी. इसके बाद उन्होंने एसबीपी स्कूल से वर्ष 2026 में 12वीं की परीक्षा 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ पास की. देवेश के पिता नवेंदु शेखर एवं माता उषा रानी ने बताया कि बेटे ने यह सफलता अपने नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर हासिल की है. उन्होंने कहा कि परिवार को देवेश की इस उपलब्धि पर गर्व है और उन्हें विश्वास है कि वह एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेगा. उधर उनकी इस सफलता पर मंदार विद्यापीठ अद्वैत मिशन के चेयरमैन अरविंदाक्षन माडम्बठ ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है.


देवेश ने सिद्ध किया मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हासिल किया जा सकता है लक्ष्य


देवेश ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. वहीं, एसबीपी के सचिव शशिकांत विक्रम ने कहा कि छात्र ने विद्यालय की शैक्षणिक परंपरा को नई ऊंचाई प्रदान की है. यह सफलता उसके समर्पण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. हमें विश्वास है कि वह मेडिकल क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान, जिले और राज्य का नाम रोशन करेगा.साथ ही छात्र की इस सफलता पर शिक्षको , सहपाठियों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


विज्ञापन
संजीव कुमार

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन