ठाकुरबारी के पास करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, मुआवजे की मांग

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरबारी के पास करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत | Prabhat Khabar Network

पंजवारा: ठाकुरबारी के पास करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, मुआवजे की मांग

विज्ञापन

पंजवारा (बांका ).​ पंजवारा थाना क्षेत्र के ठाकुरबारी के समीप शनिवार सुबह बिजली की चपेट में आने से एक मवेशी (भैंस) की मौत हो गयी. ​पंजवारा निवासी मवेशी मालिक गुजो बैठा रोज की तरह सुबह-सुबह अपनी तीन भैंसों को लेकर चराने के लिए निकले थे. इसी दौरान घास चरते-चरते एक भैंस बिजली के लोहे के खंभे के पास पहुंच गई, जिसमें करंट मौजूद था. भैंस के खंभे के संपर्क में आते ही उसे जोरदार झटका लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.​

आपके शहर में

विज्ञापन

विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद बिजली मिस्त्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली के तारों को काटकर हटाया. इस हादसे के बाद ग्रामीणों में स्थानीय बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि बिजली कर्मियों की अनदेखी के कारण इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं.​घटना से आहत मवेशी मालिक गुजो बैठा ने स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की है ताकि उन्हें इस आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन