श्रावणी मेला से पहले श्याम बाजार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, बीडीओ ने यूजर चार्ज को लेकर किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

सफाई करवाते और यूजर चार्ज के लिये बताते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेला के मद्देनजर बौसी के श्याम बाजार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीडीओ ने दुकानदारों को यूजर चार्ज के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन

बौंसी, (बांका) . श्रावणी मेला को लेकर बौसी प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में शनिवार को बौसी प्रखंड अंतर्गत श्याम बाजार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) हर्ष पराशर की अध्यक्षता में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया. बीडीओ हर्ष पराशर ने अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में बाजार और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन


बीडीयो नेदी यूजर चार्ज की जानकारी

बीडीओ ने लोगों को यूजर चार्ज के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित रूप से इसका भुगतान करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि यूजर चार्ज से प्राप्त राशि का उपयोग साफ-सफाई, कचरा संग्रहण और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाता है. अभियान के दौरान कई दुकानदारों से यूजर चार्ज भी संग्रहित किया गया. प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं.

सफाईव स्वच्छता प्रशासन की प्राथमिकता


प्रखंड प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. इसके लिए आने वाले दिनों में भी विशेष साफ-सफाई अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और नियमित निगरानी जारी रहेगी, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

ALSO READ आज से 22 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार, IMD का अलर्ट, बांग्ला सावन में कांवरियों को मिलेगी राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन