बेलहर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, पत्नी ने छह नामजद सहित अन्य पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Author Abhay kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

संतोष पुझार का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेलहर, बांका में मजदूरी पर जा रहे एक युवक की सामान खरीदने के दौरान हुए विवाद में पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा है। मृतक की पत्नी ने गांव के छह लोगों सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Banka Murder Case: बेलहर (बांका) थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में दो दिन पूर्व हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक संतोष पुझार की पत्नी लवंती देवी ने बेलहर थाना में गांव के छह नामजद आरोपितों सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपने पति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

सामान खरीदने के दौरान हुआ विवाद

प्राथमिकी में लवंती देवी ने बताया है कि घटना वाले दिन उनके पति संतोष पुझार मजदूरी पर जाने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने घर के लिए तेल और मसाला लाने को कहा था. इसी दौरान वह जागेश्वर शाह की दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे, जहां सामान के दाम को लेकर विवाद हो गया.

रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का आरोप

शिकायत के अनुसार विवाद के बाद किशोर साह, लालू साह, प्रदीप साह, लाला साह, शिवा साह, पप्पू साह तथा अन्य लोगों ने मिलकर संतोष पुझार को पकड़ लिया. आरोप है कि उनके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बांस के सहारे सड़क पर पटक दिया गया और लोहे की रॉड, खंती, टेंगारी तथा कुदाल से बेरहमी से मारपीट की गयी.

पत्थर से वार और सुई लगाने का भी आरोप

Banka Murder Case: प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि किशोर साह ने बड़ा पत्थर उठाकर संतोष पुझार के सीने पर पटक दिया. जब सूचना मिलने पर उनकी पत्नी मौके पर पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की तथा दोनों बेटों को मारने के लिए दौड़ाया. जान बचाने के लिए सभी वहां से भाग गए. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि लाला साह ने संतोष पुझार के गले में सुई लगाई, जिसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी.

पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर बेलहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

ALSO READ: लखपुरा के विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष प्रशिक्षण, छात्रों ने सीखी रीसाइक्लिंग और पौधरोपण की तकनीक


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन