Banka बहियार में मिला महिला का शव, चेहरे पर एसिड डालने से शव की पहचान नहीं

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :27 Apr 2026 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
Banka बहियार में मिला महिला का शव, चेहरे पर एसिड डालने से शव की पहचान नहीं

थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के मांझी बहियार में एक अज्ञात महिला का शव मिला है.

विज्ञापन

प्रीतम कुमार, अमरपुर ( बांका ) से रिपोर्ट Banka News : अमरपुर( बांका ).थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के मांझी बहियार में एक अज्ञात महिला का शव मिला है. शव बहियार के मकई खेत में पाया गया है. प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार शव के चेहरे पर एसिड डाल दिया गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है. मृतक महिला के शव पर कई जगह तेज धारदार हथियार के भी निशान देखे गए है. महिला का हाथ भी तोड़ दिया गया है. हत्या के कारणों की जानकारी अभी तक अप्राप्त है.उधर ग्रामीणों ने मामले के जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है.क्षेत्र के चौकीदार घटनास्थल पर पहुंच गए है.घटना को लेकर गांव में सनसनी है.इतनी बेरहमी से हत्या को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन