खाना बनाने के दौरान आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :26 Apr 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख

खाना बनाने के दौरान आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख

विज्ञापन

शंभुगंज शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के पकरिया पंचायत स्थित रामपुर दाढ़ी गांव में राधे शर्मा के घर खाना बनाने के दौरान आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया. पीड़ित परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम घर की महिला लकड़ी चूल्हे पर भोजन पका रही थी. इस दौरान चूल्हा खाली छोड़ दूसरे काम में लग गयी. इस बीच चूल्हे की चिंगारी किसी तरह पुआल में पकड़ लिया. फिर पछुआ हवा में घर में आग पकड़ लिया. देखते ही देखते आग की लपट तेज हो गया. शोर सुन ग्रामीण दौड़कर पहुंचे. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पीड़ित परिजनों ने फर्नीचर, वस्त्र अनाज सहित करीब 20 हजार की संपत्ति नुकसान होने की बात कही. पीड़ित ने क्षतिपूर्ति के लिए अंचल में शिकायत की हैं. प्रभारी सीओ कविता कुमारी ने मामले की जांच कराने की बात कही हैं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन