जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने का लें शपथ

Published at :20 Nov 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने का लें शपथ

ग्राम विकास शिविर आयोजित बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र के लकड़ीकोला प्रोन्नत मध्य विद्यालय में शनिवार को ग्राम विकास शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें डीएम निलेश देवरे, प्रशिक्षु समाहर्ता अमन समीर, एडीएम मो. एमएच रहमान, डीडीसी प्रदीप कुमार, डीटीओ मुकेश प्रसाद सहित जिला के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए. ग्राम विकास शिविर में डीएम […]

विज्ञापन

ग्राम विकास शिविर आयोजित

बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र के लकड़ीकोला प्रोन्नत मध्य विद्यालय में शनिवार को ग्राम विकास शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें डीएम निलेश देवरे, प्रशिक्षु समाहर्ता अमन समीर, एडीएम मो. एमएच रहमान, डीडीसी प्रदीप कुमार, डीटीओ मुकेश प्रसाद सहित जिला के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए. ग्राम विकास शिविर में डीएम ने कहा कि जिले को खुले में शौच मुक्त बनाना हैं. इसके लिए हम सभी को यह शपथ लेनी होगी कि हर घर में शौचालय का निर्माण करा कर पहले गांव फिर पंचायत उसके बाद प्रखंड और अंत में जिले को शौच मुक्त बनाना होगा. क्योंकि खुले में शौच करने से अनेक प्रकार की बीमारी फैलती है.
जिसपर रोक शौचालय बनाकर लगाया जा सकता है. डीएम ने अपने संबोधन के बाद ग्राम विकास शिविर में मौजूद करीब दो से ढाई हजार ग्रामीणों को एक माह के अंदर खुले में शौच मुक्त से मुक्ति शपथ दिलायी गयी. ग्राम विकास शिविर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 29 लाभुकों को नि:शुल्क गैस का कनेक्शन दिया गया. 29 लाभुकों को वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिकांत कुमार के द्वारा 29 फलदार वृक्ष का वितरण किया गया. लकड़ीकोला गांव के नि:शक्त चांदनी कुमारी एवं एक अन्य को ट्राय साइकिल दिया गया. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा 256 लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 7 लाख 14 हजार रुपये उनके खाते में भेजे गये. वहीं कुछ लाभुकों का खाता उपलब्ध नहीं रहने के कारण उन्हें रुपये नहीं दिये जा सकें.
जैसे ही लाभुकों के द्वारा बैंक का खाता संख्या दिया जायेगा उनके खाते में विभिन्न योजनाओं से जुड़े राशि का भुगतान किया जायेगा. सामाजिक सुरक्षा के तहत लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के 3, राष्ट्रीय वृद्धा वस्था पेंशन के 5, नि:शक्तता पेंशन योजना के 2 एवं शौचालय निर्माण कराये 31 लाभुकों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से प्रोत्साहन राशि भेजी गयी. कार्यक्रम के अंत में डीएम ने गांव के पासवान टोला में निर्मित शौचालय का निरीक्षण किया. इस मौके पर ओएसडी ब्रजेश कुमार, डीपीआरओ आर के पोद‍्दार, सामाजिक सुरक्षा निदेशक कुमार सत्यकाम, सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता, बांका बीडीओ मनोज कुमार, सीओ के एन पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन