कोरम के अभाव में पंचायत समिति की बैठक स्थगित

Updated:
विज्ञापन
कोरम के अभाव में पंचायत समिति की बैठक स्थगित

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की निर्धारित सामान्य बैठक कोरम के अभाव में सोमवार को संपन्न नहीं हो सकी

विज्ञापन

बौंसी

. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की निर्धारित सामान्य बैठक कोरम के अभाव में सोमवार को संपन्न नहीं हो सकी. बैठक में अपेक्षित संख्या में जनप्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति नहीं रहने के कारण कार्यवाही प्रारंभ ही नहीं हो पायी. जानकारी के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित थी. हालांकि पर्याप्त सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा. उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि कोरम पूरा नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार बैठक संचालित नहीं की जा सकती. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुन्दर ने बताया कि बैठक की नई तिथि शीघ्र निर्धारित कर सभी संबंधितों को सूचित किया जायेगा. साथ ही अगली बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की गयी है, ताकि विकास कार्यों की समीक्षा सुचारु रूप से की जा सके. स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि महत्वपूर्ण बैठकों में जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति से विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन