दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

प्रखंड क्षेत्र के बेलहर व जिलेबियामोड़ थाना के अलग-अलग शराब मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के बेलहर व जिलेबियामोड़ थाना के अलग-अलग शराब मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसमें बेलहर थाने के प्राथमिकी अभियुक्त बदला गांव के भुनेश्वर यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा के साथ पुअनि लक्ष्मी पासवान के साथ पुलिस जवान शामिल थे. वहीं जिलेबियामोड़ थाना के श्रीनगर फील्ड से 13 अप्रैल को बाइक से जब्त 8 लीटर शराब मामले में चंदन थाना क्षेत्र अंतर्गत ईनारावरण गांव से संतोष कुमार यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर के साथ पुलिस जवान शामिल थे. दोनों अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन