विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, व्यवहार व सुधार की संभावनाओं पर चर्चा

Published by :BIBHANSHU KUMAR
Published at :27 Apr 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, व्यवहार व सुधार की संभावनाओं पर चर्चा

सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लकड़ीकोला में स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन हुआ

विज्ञापन

बांका. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लकड़ीकोला में स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसका संचालन टीजी समन्वयक सह सहायक प्राध्यापक संगीता सौरभ ने किया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता निभायी. इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन व सर्वांगीण विकास के संबंध में अभिभावकों व शिक्षकों के मध्य प्रभावी संवाद स्थापित करना है. इस अवसर पर महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशाला सुविधाओं व विकासात्मक योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को प्रदान की गयी. विभिन्न विभागों के शिक्षकों द्वारा अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, व्यवहार व सुधार की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. अभिभावकों के सुझावों का महाविद्यालय प्रशासन ने स्वागत किया और इसपर मंथन कर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन भी दिया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शब्बीरुद्दीन ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में शिक्षक व अभिभावक दोनों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन व नैतिक मूल्यों पर विशेष बल दिया.

विज्ञापन
BIBHANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By BIBHANSHU KUMAR

BIBHANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन